फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   train display system starts on rly station

स्टेशन पर शुरू ट्रेन डिस्पले सिस्टम, कोच डिस्पले की शुरुआत जल्द

Wed, 08 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
train display system starts on rly station
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन डिस्पले सिस्टम शुरू
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तेजी से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। दैनिक और अन्य आम यात्रियों के लिए भी ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे ने यात्रियों के लिए अब ट्रेन डिस्पले सिस्टम को शुरू कर दिया है। पिछले कई वर्षों से स्टेशन पर ट्रेन डिस्पले सिस्टम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके लिए सिटी स्टेशन के मैनुअल बोर्ड से ही ट्रेनों के आवागमन की स्थिति को देखना पड़ता था। इससे यात्रियों को बेहतर ढंग से ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
मेरठ सिटी स्टेशन ए श्रेणी के स्टेशनों में शामिल है। इस स्टेशन पर कई वर्षों से कोच डिस्पले सिस्टम की मांग भी उठती रही है। इसका भी इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्पले सिस्टम लगा दिए गए हैं। अब उनमे डाटा इंस्टॉल किया जा रहा है। इसे भी जल्द शुरू कर यात्रियों को राहत मिलेगी। सिटी स्टेशन पर मुंबई, अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनों में कोच की संख्या 24 होती हैं। जिससे पांच मिनट में कोच को ढूंढने में सबसे अधिक दिक्कत होती है। कोच डिस्पले सिस्टम के चलने से ये परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

---
हिंदी और अंग्रेजी में होगा डिस्पले
सिटी स्टेशन के कॉनकॉर्स लेवल पर ट्रेन डिस्पले सिस्टम को लगाया गया है। इसमें ट्रेनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ट्रेन के आने और जाने का समय भी अंग्रेजी के शब्दों से अंकित किया गया है। अगर ट्रेन आ रही है तो उसे ए से अंकित किया गया है। वहीं, अगर ट्रेन सिटी स्टेशन से ट्रेन जाएगी उसे डी से अंकित किया गया है। इसके अलावा किस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आएगी प्लेटफॉर्म नंबर भी डिस्पले हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed