फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tragic Road Accident: Groom-to-be Killed by Roadways Bus in Chhutmalpur

सेहरा सजने से पहले ही आ गई मौत: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, अगले महीने ही था मनसब का निकाह

Mon, 26 May 2025 02:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 02:20 PM IST
सार

छुटमलपुर में दून हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से मनसब नामक युवक की मौत हो गई। अगले माह होनी थी शादी, परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Tragic Road Accident: Groom-to-be Killed by Roadways Bus in Chhutmalpur
मनसब का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर का एक परिवार जो बेटे की बारात की तैयारी में जुटा था, अब उसके जनाजे को कांधा दे रहा है। सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव कमाली निवासी 20 वर्षीय मनसब पुत्र इरफान की मौत हो गई।

विज्ञापन


मनसब सुंदरपुर से परचून का सामान बेचकर बाइक से लौट रहा था, तभी दून हाईवे पर बिहारीगढ़ के राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। वह बुरी तरह घायल हो गया। फतेहपुर सीएचसी से मेडीग्राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

बताया गया कि मनसब दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। पिता इरफान भी फेरी का काम करते हैं और छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

गांव के प्रधान शोयब ने बताया कि मनसब की शादी अगले महीने छुटमलपुर में तय थी और घर में तैयारियां ज़ोरों पर थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। जिस बेटे को पिता इरफान घोड़ी पर देखना चाहते थे, उसी के जनाजे को कांधा देना पड़ा।

चार साल पहले बहन की बीमारी से मौत और अब बेटे की सड़क दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। गांव में शोक की लहर है, हर आंख नम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed