{"_id":"5fa455818ebc3e9b7766a2ac","slug":"traffic-system-will-not-remain-unclaimed-at-night-meerut-news-mrt50971491","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में लावारिस नहीं रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में लावारिस नहीं रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रात में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने एवं हाईवे पर जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने हाईवे पर एवं इसके अतिरिक्त चार अन्य स्थानों पर रात में ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहेगी।
अमर उजाला ने 3 नवंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दिन में पूरी फौज है। वहीं, रात में यातायात को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। हाईवे पर जाम लगने का मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इस पर एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने संज्ञान लेकर पांच स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की दिन में सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक दो शिफ्ट में ड्यूटी रहती है। अब मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में गन्ने की पेराई शुरू होने से सत्र खत्म होने तक यातायात की समस्या बनी रहेगी। इतना ही नहीं हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कार्य को लेकर भी जाम की समस्या है। ऐसे में मोहिउद्दीनपुर में खरखौदा मोड़, मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल, परतापुर तिराहा, भूड़बराल और मोदीपुरम कट पर ड्यूटी लगाई गई है। परतापुर पुलिस को भी ड्यूटी के निर्देश दिए हैं। रात में ड्यूटी 9 बजे से तड़के 5 बजे तक रहेगी। रात में हाईवे पर कहीं भी जाम लगता है या यातायात बाधित होता है तो एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी है। रात में यातायात व्यवस्था बाधित होने पर कोई भी ट्रैफिक कंट्रोल रूम या पुलिस को सूचना दे सकता है। इनके अतिरिक्त थाना परतापुर प्रभारी को भी निर्देश दिए हैं कि हाईवे पर जाम की सूचना मिलती है तो ट्रैफिक पुलिस के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को सूचना दें। प्रत्येक प्वाइंट पर एक हेड कांस्टेबल एवं दो सिपाही की ड्यूटी यातायात व्यवस्था के लिए लगाई गई है।