{"_id":"571e79ea4f1c1ba202a91795","slug":"traffic-police-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के समय व्यवस्था संभालेगी ट्रैफिक पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के समय व्यवस्था संभालेगी ट्रैफिक पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को सड़क पार कराता ट्रैफिक पुलिस का सिपाही।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम को देखते हुए अधिकारियों ने कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की तैनाती की है। स्कूलों के बाहर और चौराहों पर एक घंटे तक सिपाही व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि कैंट क्षेत्र के स्कूलों के बाहर दोपहर को छुट्टी के दौरान छात्र व छात्राओं को समस्या होती है। बच्चों को ले जाने वाले वाहन और अभिभावकों की कार व बाइक से जाम लगता है। कैंट क्षेत्र में जितने भी आईसीएसई और सीबीएसई के स्कूल हैं उनके बाहर दोपहर को एक बजे से दो बजे तक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने हनुमान चौक, शिव चौक, मेरठ पब्लिक स्कूल, बालाजी मंदिर, मूकबधिर स्कूल के बाहर वाले चौराहों पर सिपाही तैनात किए हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों का चालान भी काटा। कैंट क्षेत्र में 20 से अधिक चालान काटे गए।
विज्ञापन
इन स्थानों पर भी लगता है जाम
टैंक चौराहा, वेस्ट एंड रोड, एनएएस रोड, मेरठ कॉलेज, आरजी कॉलेज, इस्माईल कॉलेज, शारदा रोड, रेलवे रोड चौराहा, अंबेडकर कॉलेज के बाहर भी जाम की समस्या रहती है।