फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic jam in the city till evening from morning

सुबह से हो गई शाम, लगता रहा जाम

Thu, 21 Mar 2019 02:15 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 21 Mar 2019 02:15 AM IST
सार

- होली पर घर जाने के लिए वाहनों का दबाव बढ़ते ही सिवाया टोल, पल्हैड़ा चौराहे पर जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
Traffic jam in the city till evening from morning
बेगमपुल पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

 होली के त्योहार पर घर जाने की जल्दी में सिवाया टोल प्लाजा और पल्हैड़ा चौराहे पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। सुबह से शाम तक यात्रियों को कई बार जाम से जूझना पड़ा। जाम को सामान्य करने में टोल कर्मचारी व पुलिसकर्मी लगे रहे।
टोल प्लाजा पर अधिकतर शनिवार और रविवार को जाम लगता है, लेकिन होली पर घर जाने के लिए सुबह से हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रही। इस कारण सिवाया टोल प्लाजा और पल्हैड़ा चौराहे पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। टोल पर वाहन सवारों को जाम से बचाने के लिए टोलकर्मी लगे रहे। इसके अलावा हाईवे पर पल्हैड़ा चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर के कारण सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जा रहा है। बुधवार शाम को यहां भी जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पल्हैड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में लगे रहे। जाम सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे और शाम को 4 बजे से लेकर 7 बजे सबसे ज्यादा रहा। इस बीच वाहन रेंगते नजर आए। टोल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस बीच जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालक सिवाया भराला और कृषि विवि के मार्ग से भी निकले। काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


होली के पर्व पर भी जाम से जूझते रहे लोग
फोटो...
मुरादनगर। होली के पर्व पर बुधवार को सुबह से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। करीब पांच किमी लंबे जाम से सुबह से लेकर रात तक लोग फंसे रहे। जाम के कारण लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में देरी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। 10 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। जाम से बचने के लिए लोगों ने पाइप लाइन, गंगनहर पटरी, कनौजा कुशलिया संपर्क मार्ग का सहारा लिया। इसके चलते संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि होली के पर्व पर वाहनों की अधिकता के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed