{"_id":"67b63909290e9a2f7503b468","slug":"traders-will-close-the-market-if-tax-is-collected-forcibly-laward-news-c-14-1-mrt1034-788125-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जबरन वसूला टैक्स तो बाजार बंद करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जबरन वसूला टैक्स तो बाजार बंद करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
लावड़। शासनादेश पर वसूला जा रहा लाइसेंस शुल्क और यूजर चार्ज का कस्बे के व्यापारियों ने विरोध किया है। बुधवार को व्यापारी और कस्बे के लोग एकत्रित होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार से वार्ता के बाद चेतावनी दी गई कि यदि सात दिन में कोई समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद किया जाएगा।
लावड़ कस्बे में स्वकर प्रणाली लागू होने के बाद जल कर, लाइसेंस शुल्क और यूजर चार्ज की वसूली के लिए कर्मचारी रसीद काट रहें हैं। रसीद काटे जाने की जानकारी पर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया और नगर के लोगों से रसीद न कटवाने की अपील की। बुधवार को व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ अधिशासी अधिकारी ने बैठक रखी। बैठक में व्यापारियों के साथ कस्बे के लोग भी वार्ता के लिए पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों पर जल कर बिना वजह लगाया जा रहा है। जबकि, वह जल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। लाइसेंस शुल्क और कूड़ा कलेक्शन चार्ज पर संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता ने कहा कि यह शुल्क जबरन व्यापारियों पर थोपा जा रहा है। हाल ही में नगर निगम में मामला सामने आया है कि यूजर चार्ज वसूलना अवैध है तो नगर पंचायत में यह चार्ज कैसे वैध हो गया। चेतावनी दी गई कि यदि सात दिन में कोई समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता मोहन सैनी, डॉ. इकबाल मलिक, साईम रिजवी, नायब रिजवी, रामानंद विल्टोरिया, प्रमोद सैनी, भूसी ग्रोवर, अजय आदि मौजूद रहे।