फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders protest against encroachment drive in Rithani

Meerut News: रिठानी में अतिक्रमण अभियान के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against encroachment drive in Rithani
संदीप ,,, रिठानी में नगर निगम के ​खिलाफ हंगामा करते व्यापारी
परतापुर के रिठानी में शुक्रवार को निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ व्यापारियों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान किए गए। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया और चेतावनी भी दी कि अगर कार्रवाई नहीं रोकी तो वह सड़क पर अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे।
विज्ञापन

निगम की कार्रवाई की जानकारी लगते ही रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा और महामंत्री आदित्य शर्मा उर्फ चीनू बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां व्यापारियों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को मेरठ आगमन पर दिल्ली सड़क से अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों ने सहयोग किया था। आरोप लगाया कि अब निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है जो गलत है। वर्मा ने कहा कि व्यापारी नियमित रूप से कर अदा करते हैं और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री आदित्य शर्मा ने चालान की आड़ में अवैध वसूली का गंभीर आरोप निगम पर लगाया।
विज्ञापन



बिना जानकारी के कार्रवाई कर दी
व्यापारियों का कहना है कि बिना जानकारी के नगर निगम ने दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। उनका रोजगार प्रभावित कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में नरमी बरतने की अपील की। निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी निगम की टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed