मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को भगत सिंह मार्केट में प्रदर्शन किया। संगठन के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने बताया कि पिछले छह-सात दिन से भगत सिंह मार्केट में बिजली की समस्या बनी रही। उन्होंने कहा कि दिन में 20 से 25 मिनट ही बिजली आती है। फिर कुछ समय के लिए बार-बार बिजली गुल हो जाती है। शुक्रवार को बारिश के कारण समस्या अधिक बनी रही। गर्मियों में बिजली न होने के कारण व्यापार भी चौपट हो रहा है। इस दौरान महामंत्री अतुल गुप्ता, सुरेश कुमार, कुलदीप वर्मा, राजेश, निशांत, सोनू, वहाब, पिंटू आदि शामिल रहे। संवाद