फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tourist bus crushes young man on Highwayshamli

यूपी: हाईवे पर टूरिस्ट बस ने युवक को कुचला, शव की नहीं हुई शनाख्त, चालक बस को लेकर फरार

Sun, 12 May 2019 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus crushes young man on Highwayshamli
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत के पास टूरिस्ट बस से एक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट होटल के सामने एक युवक की किसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक हाईवे किनारे कहीं जाने के लिए किसी वाहन की इंतजार में खड़ा था। उसी समय शामली से मेरठ की तरफ जा रही टूरिस्ट बस ने युवक को कुचल दिया। लांक पुलिस चौकी और थाना फुगाना पुलिस को तत्काल सूचना दी गई थी, लेकिन कोई टूरिस्ट बस पकड़ में नहीं आ सकी। शनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed