{"_id":"5f359c7a8ebc3e3cdd24d7ee","slug":"totoal-eight-people-found-corona-positive-with-2-saadhu-laward-news-mrt4961531175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साधुओं समेत छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साधुओं समेत छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सरधना/दौराला(मेरठ)। नंगली साहिब में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर साधुओं और सेवादारों की जांच की। इसमें दो साधु कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा एक होमगार्ड और एक युवक को भी कोरोना की पुष्टि हुई। टीम ने चारों को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया। वहीं इलाके को सील करने की तैयारी है। वहीं सरधना में चार लोग संक्रमित मिले।
दिल्ली से एक साधु के आने की सूचना पर दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों की जांच की थी। इसमें एक साधु और एक सेवादार कोरोना पॉजिटिव निकला था। बृहस्पतिवार को भी टीम ने नंगली साहिब में कैंप लगाकर जांच की। इसमें दो ओर साधुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सीएचसी प्रभारी डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि नंगली साहिब के अलावा सीएचसी पर हुई जांच में वलीदपुर, कंकरखेड़ा, मेरठ से आया एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं, खेड़ी टप्पा गांव में एक होमगार्ड की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इलाको को सील करने की तैयारी कर दी गई है।
मंडी चमारान में तीन, गांधीनगर में एक पॉजिटिव
सरधना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग अभियान चलाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कुल 154 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें 4 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले। इनमें एक मोहल्ला गांधीनगर के एक युवक और मोहल्ला मंडी चमारान में तीन युवकों को पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चारों को मेरठ के अस्पताल में भिजवा दिया है।