{"_id":"602833b88ebc3ee95f32309e","slug":"tomorrow-9053-corona-warriors-will-be-vaccinated-meerut-news-mrt5252424186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 9053 कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 9053 कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

- 69 सत्र होंगे, 8490 बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पहला और 563 को लगेगा दूसरा टीका
मेरठ। सोमवार को 9053 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 26 कोल्ड चेन से जुड़े 69 सत्र बनाए गए हैं। इनमें 8490 बचे हुए स्वास्थ्यकर्मी हैं, जिन्हें पहला टीका लगेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 563 स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरा टीका लगाया जाएगा। इन्हें 16 जनवरी को पहला टीका लगा था। यह टीका लगते ही इनका टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
यह अब तक का सबसे बड़ा सेक्शन होगा। टीकाकरण को बढ़ाने के लिए सभी को मैसेज भेज दिए गए हैं। जिले में अब तक 20037 लोगों को पहला टीका लग चुका है। इनमें 14097 स्वास्थ्य कर्मी हैं जबकि 5940 में फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। इनमें पुलिसकर्मी, रेवेन्यू डिपार्टमेंट और नगर निगम वाले शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव अमित प्रसाद ने शनिवार को जूम मीटिंग के जरिए अधिकारियों से बातचीत की और टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का यह माप अप राउंड है। इसमें सभी को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। ब्यूरो