{"_id":"59837e8f4f1c1b0e7e8b4677","slug":"tomatto-and-onion-cost-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्याज भी रुलाएगा, टमाटर के साथ प्याज, हरी मिर्च भी हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्याज भी रुलाएगा, टमाटर के साथ प्याज, हरी मिर्च भी हुई महंगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की आग में टमाटर ही नहीं बल्कि प्याज और हरी मिर्च भी जलने लगी है। सब्जी पर महंगाई के पीछे बरसात को कारण बताया जा रहा है। जहां हिमाचल में टमाटर की खेती और राजस्थान, मध्यप्रदेश की प्याज की फसल बारिश के कारण खराब हो गई है। फिलहाल बाजार में पूना की प्याज आ रही है। प्याज की आवक कम होने के कारण प्याज के भाव थोक में दोगुना से भी अधिक हो गए हैं। टमाटर के भाव पिछले डेढ़ माह से स्थिर चले आ रहे हैं। साथ ही हरी मिर्च के रेट में भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। फूलगोभी पर भी महंगाई दर्ज की जा रही है।
सब्जी थोक भाव फुटकर
टमाटर 55-65 80- 95
प्याज 18-20 30-40
हरी मिर्च 40-45 60-65
शिमला मिर्च 30-40 55-65
मटर 50-60 80-90
(नोट : रेट रुपये प्रतिकिलो में हैं।)
विज्ञापन
सब्जी थोक भाव फुटकर
टमाटर 55-65 80- 95
प्याज 18-20 30-40
हरी मिर्च 40-45 60-65
शिमला मिर्च 30-40 55-65
मटर 50-60 80-90
(नोट : रेट रुपये प्रतिकिलो में हैं।)