आज से ढीली होगी जेब: छह-दस टायरा ट्रकों, बसों पर पांच रुपये टोल टैक्स बढ़ा
सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार देर रात 12 बजे से टोल की नई दरें लागू कर दीं गईं। लोकल वाहनों पर टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है।
विस्तार
सिवाया टोल प्लाजा पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ बसों पर इस बार पांच रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है। रविवार देर रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दीं गईं। नए शुल्क की सूची टोल पर लगा दी गईं हैं। टैक्स बढ़ने पर कोई विवाद न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
प्रतिवर्ष टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को टोल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजा जाता है। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपये टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था।
रविवार सुबह ही टोल प्लाजा पर नई दरों का बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिया गया। इस बार टैक्स वृद्धि से लोकल व अन्य वाहन चालकों को दूर रखा गया। टोल अधिकारियों के अनुसार होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को देखते हुए लोकल वाहनों पर टैक्स में वृद्धि नहीं की गई, जिस कारण लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
मुंबई से देहरादून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन मेरठ तक आ रही है। रुड़की में ब्लॉक के चलते ट्रेनों के निरस्त होने और बीच रास्ते में ही रुकने के कारण देहरादून, हरिद्वार, रुड़की जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यात्रियों के लिए रोडवेज ने सिटी स्टेशन से हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के लिए अतिरिक्त बस चलाई है। रुड़की की ट्रेनों को वाया सहारनपुर- मेरठ-मुरादाबाद चलाया जा रहा है, जिससे मेरठ-दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की ट्रेन प्रभावित हो रही है।
रविवार को भी अमृतसर मार्ग की तमाम ट्रेनें मेरठ से होकर गुजरीं। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, श्री वैष्णो देवी-बनारस, जयनगर-अमृतसर, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़, काेलकाता-अमृतसर आदि ट्रेनें मेरठ से होकर गई।
इस मार्ग पर ट्रेनों का अतिरिक्त भार बढ़ जाने से नियमित ट्रेन लेट हो रही है। रविवार को शालीमार दो घंटे, हरिद्वार-बांद्रा दो घंटे, दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल सवा घंटे, रेवाडी-मेरठ कैंट दो घंटे, राज्यरानी 50 मिनट, बिलासपुर-अमृतसर समर स्पेशल दो घंटे की देरी से मेरठ पहुंची।
रुड़की में तीन जुलाई तक विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण 22 ट्रेनें रद रहेंगी, जिनमें 11 ट्रेनें मेरठ से होकर गुजरने वाली शामिल हैं।
इन ट्रेनों में बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस, कोच्चुवेली-ऋषिकेश एक्सप्रेस, हरिद्वार- दिल्ली पैसेंजर आदि ट्रेनें शामिल हैं। रुड़की से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनों को वाया मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर होकर चलाया जा रहा है।
ये दरें हुईं लागू
वाहन दर लोकल
कार, जीप, वैन 110 25
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 195 95
बस या ट्रक 395 195
बहुधुरीय वाहन 635 315
नई दरों के बोर्ड बूथों पर लगाए
बस व छह और 10 टायरा वाहनों पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है। टोल पर नई दरों के बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिए गए हैं। टोल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है। - बृजेश सिंह, टोल मेंटेनेंस अधिकारी