फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll Rates Announced for Ganga Expressway, Collection Likely From May 14-15 Midnight

UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर महंगा होगा सफर, बदायूं से मेरठ खंड के लिए टोल दरें जारी, 14-15 मई से वसूली की तैयारी

Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
सार

Ganga Expressway Toll Rates Announced: मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं से मेरठ खंड के लिए टोल दरें जारी कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से टोल वसूली शुरू हो सकती है। फिलहाल इस मार्ग से रोजाना 7000 से 8000 वाहन गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
Toll Rates Announced for Ganga Expressway, Collection Likely From May 14-15 Midnight
जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं से मेरठ तक विभिन्न एंट्री और एग्जिट पॉइंट के लिए टोल दरें जारी कर दी हैं। इन दरों की सूची सभी टोल प्लाजा पर सार्वजनिक कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से गंगा एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में 7000 से 8000 वाहन गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी 594 किमी है। इस एक्सप्रेसवे पर 120 की गति से वाहन दौड़ सकते हैं। यूपी का यह सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर एंट्री पर नहीं बल्कि एग्जिट टोल प्लाजा पर टोल लिया जाएगा। यानी आप एक्सप्रेसवे पर जितनी दूर से मेरठ की तरफ आएंगे टोल उतना ही बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के बिजौली स्थित खड़खड़ी टोल प्लाजा का संचालन आईआरबी कंपनी कर रही है। बदायूं-बिनावर से मेरठ बिजौली तक पड़ने वाले टोल प्लाजा जिनमें बदायूं से चंदौसी/बहजोई, (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के नियम, रियायत और विशेषता
-रिटर्न ट्रिप: 24 घंटे के भीतर एक्सप्रेसवे से वापसी यात्रा पर नियमानुसार छूट मिलेगी।
-मासिक पास: स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मासिक पास की सुविधा दी जाएगी।
-फास्टैग : सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की व्यवस्था है, जिससे बिना रुके सफर किया जा सके।
-बदायूं से लेकर मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी आईआरबी कंपनी के पास है। इस कंपनी ने वाहनों की टोल टैक्स दरें जारी कर दी हैं। ये टोल दरें बदायूं से मेरठ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा की हैं। राकेश मोघा, अधिशासी अभियंता यूपीडा।

 कार / जीप / वैन / एलएमवी का यह रहेगा टोल
-अगर आप प्रयागराज (किमी 135) बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे से सफर शुरू करते हैं तो मेरठ खड़खड़ी टोल पर कार से 435 रुपये टोल कटेगा।
-अगर आप कार से चंदौसी/बहजोई से गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ बिजौली तक की यात्रा करते हैं तो खड़खड़ी टोल पर कार से 400 रुपये टोल वसूला जाएगा।
-संभल/अनूपशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 345 रुपये टोल लगेगा।
-हसनपुर/अमरोहा से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 255 रुपये टोल लगेगा।
-गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 205 रुपये टोल लगेगा।
 

वाहन श्रेणी प्रयागराज से (किमी 135) चन्दौसी/बहजोई से (किमी 123) संभल/अनूपशहर से (किमी 102) गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से (किमी 54)
कार / जीप / वैन / एलएमवी ₹435 ₹400 ₹345 ₹205
एलसीवी, एजीवी, मिनी बस ₹685 ₹625 ₹540 ₹315
ट्रक / बस (2 एक्सल) ₹1375 ₹1260 ₹1090 ₹635
भारी वाहन (3–6 एक्सल) ₹2105 ₹1920 ₹1660 ₹965
विशालकाय वाहन (7+ एक्सल) ₹2715 ₹2485 ₹2150 ₹1255


  गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed