West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा
बारिश के बाद मेरठ में मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट और प्रदूषण में कमी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिलाजुला मिजाज रहेगा, जबकि 9 मई के बाद फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बाद बुधवार सुबह मेरठ में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय हल्की ठंडक और दिन में हल्की धूप के कारण मौसम का असर फिलहाल संतुलित बना हुआ है।
24 से 48 घंटे तक रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान कभी बादल तो कभी धूप देखने को मिल सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Meerut: किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने और हवाएं चलने से वातावरण में ताजगी महसूस की जा रही है।
प्रदूषण स्तर में भी आई कमी
बारिश का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिला है। हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व कम होने से वायु की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। इससे शहरवासियों को साफ हवा मिल रही है और उमस से भी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में स्कूल बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बच्चों की जान बची
9 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
हालांकि मौसम की यह राहत ज्यादा दिन तक रहने वाली नहीं है। अनुमान है कि 9 मई के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और दिन के समय गर्मी का असर तेज होने लगेगा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है और हवाएं चलने से प्रदूषण का स्तर भी कम रहेगा।