फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll plaza and Modipuram jammed

टोल प्लाजा और मोदीपुरम में लगा जाम

Fri, 09 Oct 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza and Modipuram jammed
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा और मोदीपुरम हाईवे पर बृहस्पतिवार को काफी लंबा जाम लग गया। इसके चलते शाम के समय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में आज लोकतंत्र बचाओ रैली हुई। इसके चलते दोपहर में सिवाया टोल प्लाजा से रैली में जाने वाले वाहनों के लिए दो लेन फ्री कर दी गई थीं। इसके चलते वहां से कई सौ वाहन निकले। शाम के समय फिर वाहनों की भीड़ उमड़ी तो टोल प्लाजा और मोदीपुरम में जाम लग गया। जाम टोल प्लाजा पर भराला झाल से भी आगे तक लग गया। टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान कर्मियों के साथ लेन में आ गए तथा दोनों ओर से वाहनों को निकलवाया। इस बीच फास्टैग लेन में फंसे वाहनों को भी निकलवाया। करीब दो घंटे तक टोल पर जाम लगा रहा। इसके अतिरिक्त मोदीपुरम निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप जाम लगा रहा। यहां पर तीन घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। वाहनों को जाम से निकालने के लिए पल्लवपुरम के संपर्क मार्गों से भी वाहनों को निकाला गया। मोदीपुरम में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed