फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympic 2021: The people of the city are wishing the Olympic players including Meerut on social media

मेरठ के छह खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीद: शहरवासी सोशल मीडिया पर दे रहे शुभकामनाएं, आज होगा टोक्यो ओलंपिक का आगाज

Fri, 23 Jul 2021 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jul 2021 12:24 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक पहुंचे मेरठ के छह खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं के मैसेज आने शुरू हो गए हैं। अर्जुन अवार्डी अलका तोमर और दिव्या काकरान ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympic 2021: The people of the city are wishing the Olympic players including Meerut on social media
मेरठ में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज यानी शुक्रवार से जापान के टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आगाज होगा। वहीं मेरठ से ओलंपिक व पैरालंपिक में जा रहे छह खिलाड़ियों ने मेरठवासियों को एक सुनहरा क्षण दिया है, जिसकी सुंदर तस्वीरें भी आने लगी हैं।

विज्ञापन


कुश्ती की अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी अलका तोमर ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामना दी है। अलका तोमर ने कहा मेरठ के लिए इससे सुनहरे पल नहीं हो सकते, हमारे यहां से छह खिलाड़ी ओलंपिक खेलने जा रहे हैं। प्रार्थना है मेरठ के खिलाड़ी पदक जीतकर देश लौटें। 
विज्ञापन


वहीं मुजफ्फरनगर पुरबालियान निवासी कुश्ती की अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी दिव्या काकरान ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उधर, खेल संस्था स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने मेरठी खिलाड़ियों और सभी ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए शुभकामना देने का अभियान चलाया है। संस्था के संस्थापक नमन भारद्वाज ने बताया कि हमने ओलंपिक खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से चीयर फॉर इंडिया मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला हस्ताक्षर अभियान
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला के हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनें। अमर उजाला की ओर से आज शहर के चार मुख्य स्थानों कैलाश प्रकाश स्टेडियम, बेगमपुल, मेरठ कॉलेज के निकट चौधरी चरण सिंह पार्क, चौधरी चरण सिंह विवि गेट पर हस्ताक्षर बोर्ड लगाए गए हैं। शहरवासी अभियान का हिस्सा बनकर मेरठी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं, जिससे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed