फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today preliminary qualifying examination will be held at 56 centers

Meerut News: आज 56 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Sat, 28 Oct 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Today preliminary qualifying examination will be held at 56 centers
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार से शुरू होगी। दो दिनों तक चलनी वाली परीक्षा में दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। पहले पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी। परिवहन निगम ने भी परीक्षा देने आने और जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 600 से अधिक बसों का संचालन करने का दावा किया है। जिन कॉलेजों काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है उन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को पीईटी का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए शहर में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1,11,456 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां पर मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, दिल्ली, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि स्थानों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। जबकि मेरठ, बागपत से अभ्यर्थी परीक्षा देने सहारनपुर जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रशासन और परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। बाहर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भैंसाली और सोहराब गेट डिपो तथा सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर हेल्ड डेस्क खोली है। जहां पर रोडवेज के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर में भी सिटी बस सेवाएं उपलब्ध रहेगी। परीक्षा देने सहारनपुर जाने वालों और अन्य जिलों से यहां आने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु 600 से अधिक बसें लगाई गई है। संबंधित मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ परिक्षेत्र के एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि सोहराब गेट डिपो से मुरादाबाद, रामपुर, संभल के लिए बसें चलेगी। भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के लिए बसें उपलब्ध रहेगी। उधर, नगर निगम की ओर से रोडवेज बस अड्डो पर साफ सफाई कराई गई। साथ ही फोगिंग भी कराई गई।


फैक्ट फाइल
परीक्षा केंद्र--56
पंजीकृत अभ्यर्थी-1,11,456
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थी-27864
सेक्टर मजिस्ट्रेट-17
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 72
मेरठ डिपो पूछताछ केंद्र मोबाइल नंबर-9412703103
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed