फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today is the last chance for admission to the Sports University.

Meerut News: अन्य केंद्राें के ध्यानार्थ खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश का आज अंतिम मौका

Fri, 11 Sep 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 11 Sep 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for admission to the Sports University.
बीएससी योग में प्रवेश के लिए चल रही है प्रक्रिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इनमें बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पीजी डिप्लोमा कोर्स और एमएससी योग में भी प्रवेश हो चुके हैं अब बीएससी योग में प्रवेश चल रहे हैं। अब बीएससी योग में प्रवेश को आज अंतिम मौका है। आज देर शाम तक प्रवेश लिए जाएंगे।
खेल विश्वविद्यालय के वर्ष 2026-27 सत्र की शुरूआत हो चुकी है। खेल विवि प्रशासन की ओर से बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर मेरिट के आधार पर और 5 सीटों पर खेल कोटे से व 5 ईडब्लूएस कुल 60 सीटों पर प्रवेश लिए गए। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा कोर्स में कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीट पर प्रवेश लिए गए।
विज्ञापन

एमएससी योग (मास्टर ऑफ साइंस इन योग) में 20 सीटों पर प्रवेश लिए गए और बीएससी योग (बेचलर ऑफ साइंस इन योग ) में 40 सीटों पर प्रवेश लिए जा रहे हैं। अंतिम मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कुछ ही सीट बाकी हैं, जिसके प्रवेश आज शाम तक लिए जाएंगे। विवि में अब सभी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बीपीईएस, पीजी डिप्लोमा कोर्स, एमएससी योग की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से बीएससी योग की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि सभी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। फिलहाल कक्षाएं कृषि विवि स्थित खेल विवि के कार्यालय में चल रही हैं। नवंबर तक उम्मीद की जा रही है कि सभी कोर्स की कझाएं व हॉस्टल आदि सलावा में बने खेल विवि की नई बिल्डिंग में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed