महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा औघड़नाथ और श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कई लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। इन दोनों मंदिरों में सुबह चार बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी। औघड़नाथ मंदिर पूरी रात खुला और चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं मेरठ शहर के सभी मंदिर आकर्षक लाइटों से जगमगा रहे हैं। सभी मंदिरों में आज यानी शनिवार को महाआरती के अलावा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
महाशिवरात्रि 2020: बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, कई लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
सार
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा औघड़नाथ और श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कई लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन