{"_id":"68814380a4c951636b0eb6e8","slug":"to-prevent-accidents-the-length-and-width-of-135-djs-were-reduced-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105892-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा रोकने के लिए 135 डीजे की लंबाई-चौड़ाई कराई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा रोकने के लिए 135 डीजे की लंबाई-चौड़ाई कराई कम
विज्ञापन
सुनील कैथवास.....इंडियाना बार के पास डीजे कांवड़ की ऊंचाई को लेकर शिव भक्तों और प्रशासन में हुआ
मोदीपुरम। हाईवे पर इस बार पुलिस-प्रशासन का रुख सख्त दिखाई दिया। कोई बड़ा हादसा न हो, इसके लिए कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने 135 डीजे वाली कांवड़ की ऊंचाई और चौड़ाई कम कराने के बाद ही आगे जाने दिया।
11 जुलाई से सावन शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई थी। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस बल 11 जुलाई से ही हाईवे पर तैनात कर दिया गया था। मोदीपुरम बाईपास पर ही पुलिस ने ऊंची और चौड़ी कांवड़ की नपाई करने के बाद छोटी कर आगे जाने दिया। 23 जुलाई तक पुलिस ने लगभग 135 डीजे वाली कांवड़ छोटी कराई। अधिकांश डीजे वाली कांवड़ दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, राजस्थान की ओर से आई। हापुड़, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, आगरा, अलीगढ़ की ओर जाने वाले कांवड़ियों को मोदीपुरम फ्लाईओवर की सर्विस रोड से रुड़की रोड, बेगमपुल होकर निकलना था।
मगर, दिल्ली की ओर जाने वाले कुछ कांवड़िये भी रुड़की रोड शहर के अंदर से होकर जाने की जिद करते रहे। शहर की ओर जाने वाले डीजे व झांकी तय मानक से अधिक चौड़ी और ऊंची थी, जिन्हें पुलिस ने छोटा कराकर ही जाने दिया। मंगलवार देर रात को झारखंड़ के पंकज डीजे को सदर बाजार के कांवड़ियों ने बुक किया था। सिवाया टोल प्लाजा से ही पंकज डीजे के पीछे भारी भीड़ थी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और लंबा जाम लग गया। पल्लवपुरम पुलिस ने पंकज डीजे को मंगलवार रात में ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के पास रुकवा लिया और नपाई की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नपाई में डीजे की ऊंचाई 18 फीट और चाैड़ाई करीब 16 फीट निकली। डीजे को छोटा कराने के बाद ही आगे जाने दिया।