{"_id":"67f985912fc64467df0adefd","slug":"to-avoid-arrest-in-pithalokar-the-accused-broke-the-cctv-cameras-and-also-took-away-the-dvr-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107791-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिठलोकर में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिठलोकर में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए
विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में चार दिन पूर्व दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद आरोपियों पर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और डीवीआर लूटने का आरोप लगा है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है। वहीं, पुलिस ने 20 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी कर रही है।
चार दिन पूर्व पिठलोकर गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। साथ ही जमकर पथराव भी हुआ था। दर्जनभर लोग संघर्ष में घायल हुए थे, लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के करीब 20 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी की तलाश में दबिश जारी है।
ग्राम प्रधान सन्नो पत्नी मुजम्मिल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपियों ने साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है। इसके अलावा एक घर में लगी सीसीटीवी कैमरों की एलईडी व डीवीआर भी वह लूटकर ले गए हैं। ग्राम प्रधान ने तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, गांव में अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें संघर्ष की पूरी फुटेज दर्ज है। पुलिस फुटेज के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से संघर्ष में शामिल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।