फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tithi tey 12 se

तिथि तय, 12 से सीसीएसयू के रजिस्ट्रेशन

Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
tithi tey 12 se
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर शुक्रवार को अधिकारिक मुहर लगा दी। प्रवेश समिति की बैठक में रजिस्ट्रेशन की डेट और नियम तय किए गए। एडेड और राजकीय कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी और 27 जून तक चलेगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन 28 जून से 15 जुलाई तक होंगे। प्रोफेशनल कोर्स में 16 जुलाई से 23 जुलाई तक पंजीकरण होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समिति ने सत्र 2016-17 में प्रवेश को लेकर चर्चा की। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में नियमों पर चर्चा हुई। रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले विवि सात, आठ और नौ जून को कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक करेगा।
विज्ञापन

सात जून को एडेड, राजकीय और अल्पसंख्यक कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बृहस्पति भवन में बैठक होगी। आठ और नौ जून को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्रिंसिपल और निदेशकों के साथ बैठक होगी। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन में सीटों पर 90 प्रतिशत कोटा यूपी के छात्रों का होगा और 10 प्रतिशत कोटा अन्य राज्यों के छात्रों का होगा। कुलपति के पास 33 प्रतिशत सीट बढ़ाने का अधिकार है। एकमुश्त यह सीट बढ़ा दी गई हैं। पहली मेरिट बढ़ी हुई सीटों पर ही आएगी। छात्रों और कॉलेजों के लिए अलग-अलग हेल्प लाइन नंबर और ईमेल जारी की जाएगी। विवि में भी चल रहे यूजी कोर्स के साथ ही रजिस्ट्रेशन होंगे।

चार्ज वही, कूपन बंद
रजिस्ट्रेशन का चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। ई कूपन की व्यवस्था इस साल विवि ने बंद कर दी है। 100 रुपये में आवेदक तीन कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में एडमिशन नहीं होता तो रजिस्ट्रेशन बेकार नहीं जाएगा। रजिस्ट्रेशन सेल्फ फाइनेंस में ट्रांसफर हो सकेगा। कैंडीडेट अपनी लॉगिन आईडी से यह काम कर सकेगा।

दो मोबाइल नंबर देने होंगे
रजिस्ट्रेशन में अहम बदलाव यह किया गया है कि कैंडीडेट को अब एक की जगह दो मोबाइल नंबर देने होंगे। दरअसल मेरिट की सूचना विवि कैंडीडेट्स को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से देता है। कैंडीडेट साइबर कैफे संचालक और अन्य किसी का नंबर भर देते हैं।
उन तक मैसेज नहीं पहुंचता। यह शिकायतें काफी आई हैं। समय पर सूचना नहीं मिलने की वजह से एडमिशन से वंचित हो जाते हैं। इस बार दो नंबर देने होंगे और वह परिवार के सदस्यों के होने चाहिए।

यूपी बोर्ड का कोटा किया कम
विवि ने इस बार यूपी बोर्ड के कोटे में 10 प्रतिशत की कटौती की है। पिछले साल तक सीटों पर 70 प्रतिशत एडमिशन यूपी बोर्ड और 30 प्रतिशत एडमिशन अन्य बोर्ड के होते थे। इस बार 60 प्रतिशत एडमिशन यूपी बोर्ड और 40 प्रतिशत एडमिशन अन्य बोर्ड के होंगे।
विवि का तर्क है कि यूपी बोर्ड में भी अब छात्रों के अच्छे नंबर आ रहे हैं। परसेंटेज में ज्यादा फर्क नहीं रहा। वह धीरे-धीरे इसे बराबर करना चाहते हैं। वैसे मेरिट में बोर्ड के नंबर समान करने के लिए नार्मलाइजेशन फैक्टर लगाया जाता है। यूपी बोर्ड का कोटा कम करने पर विवि को विरोध झेलना पड़ सकता है।


एडमिशन के लिए डीयू का इंतजार
विवि पहली मेरिट जारी करने से पहले दिल्ली विवि के एडमिशन का इंतजार करेगा। एडेड और राजकीय कॉलेजों की पहली मेरिट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। विवि डीयू की प्रक्रिया को वॉच करेगा। मेरठ के अच्छे छात्रों ने डीयू में भी अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed