फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   time will say CM's promice and work : Rajeshwerashram

समय बताएगा भाजपा के वादे और योगी के इरादे : राजेश्वराश्रम

Tue, 21 Mar 2017 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 21 Mar 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
time will say CM's promice and work : Rajeshwerashram
कार्यक्रम में मौजदू राजेश्वराश्रम महाराज। - फोटो : अमर उजाला

शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुुरु राज राजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक संत के सीएम की कुर्सी पर बैठने से नेता कैसा महसूस करते हैं, यह तो वही बता पाएंगे। वैसे संत सकारात्मक सोच वाले होते हैं। उत्तर प्रदेश में जो भी होगा, शुभ ही होगा।

विज्ञापन


सोमवार को कंकरखेड़ा स्थित महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। वह कंकरखेड़ा में मंदिर के पुजारी एवं भाजपा महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी के पिता पंडित केशव प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सदैव शुभ होता है। सरकार बदलने पर बदलाव भी निश्चित है। उत्तर प्रदेश में भी काफी बदलाव आने की उम्मीद है। हालांकि, भाजपा के वादे और योगी के इरादों का समय आने पर ही पता चलेगा। इस मौके पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, अरुण वशिष्ठ, भाजपा नेता नीरज मित्तल, ठा. ओपी सिंह, मदन गुप्ता, पं. संजय त्रिपाठी, कल्पना पांडे, वंदना आहुजा, मंगल सैन, राजेश अंधेरा, राजेश खन्ना, वीरेंद्र पांडे, विवेक रस्तोगी, उज्ज्वल अरोड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सत्ता पाना एकमात्र लक्ष्य नहीं
शंकराचार्य बोले कि मेयर, मंत्री और विधायक बनना इंसान के जीवन का लक्ष्य नहीं है। इंसान के जीवन का एकमात्र लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति करना है। ईश्वर की प्राप्ति के लिए मानव को त्याग करना पड़ता है। जो त्याग करता है, वही परमात्मा को पाता है। जो नहीं कर पाता, वह बार-बार पृथ्वी पर अलग-अलग योनियों में जन्म लेकर जीवन-मरण के चक्कर में पड़ा रहता है। ऐेसी कोई भी मजबूत चीज संसार में नहीं है, जिसे मृत्यु भेद न सके। अगर बार-बार मृत्यु से मुक्ति पानी है तो ईश्वर को प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कारों के अभाव में भटक रहा युवा
उन्होंने कहा कि आज के युवा सबसे अधिक भटक रहे हैं। उसके लिए उनके परिवार के लोग ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे उन्हें संपूर्ण संस्कार नहीं दे पाते और बिना संस्कारों के कोई भी युवा कामयाब नहीं होता। आज तो पुत्र पिता की मृत्यु पर केश मुंडन भी कराना नहीं चाहता, क्योंकि उसका स्टाइल बिगड़ जाएगा। इसलिए कहता है कि चोटी के दो चार बाल ही कटवा दो बस। यह सब संस्कारों की ही कमी है।

श्रीराम मंदिर को भव्यता देंगे 
शंकराचार्य बोले कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर तो है। अगर भगवान ने योगी जी को अवसर दिया होगा तो वह राम मंदिर को भव्यता देने में जरूर सफल होंगे। संत लोग सकारात्मक होते हैं। इसलिए योगी जी सकारात्मक तरीके से उत्तर प्रदेश को चलाएंगे। संत पूर्व में भी इतिहास रचते रहे हैं, अब उत्तर प्रदेश में योगी इतिहास रचेंगे।


कमेले के साथ भ्रष्टाचार भी खत्म हो
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से बूचड़खाने यानी पशु काटने के कमेले ही नहीं, बल्कि अनैतिकता और भ्रष्टाचार का भी खात्मा होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस पर कुछ जरूर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed