फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Till March 12 PSC's permanent picket will be posted at five places

12 मार्च तक पांच जगह पीएसी की स्थायी पिकेट

Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Till March 12 PSC's permanent picket will be posted at five places
12 मार्च तक पांच जगह पीएसी की स्थायी पिकेट
विज्ञापन

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कोतवाली सर्किल के 42 स्थान संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। पांच मुख्य स्थानों पर पीएसी की स्थायी पिकेट लगाई गई है। मुख्य स्थानों के लिए निर्देश दिए हैं कि इन मुख्य स्थानों पर पीएसी के साथ थाना पुलिस का एक दरोगा और पांच-पांच सिपाही भी तैनात रहेंगे।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिन पांच स्थानों पर पीएसी लगाई गई है, उनमें इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा चौराहा और घंटाघर शामिल हैं। वहीं, जिन स्थानों पर थाना पुलिस लगाई गई है, उनमें जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी, इस्लामाबाद पुलिस चौकी, प्रह्लादनगर, भूमिया पुल हैं। एसएसपी अजय साहनी शनिवार को सरकारी कार्य से जिले से बाहर रहे। ऐसे में एसएसपी का चार्ज एसपी देहात अविनाश पांडेय पर था। एसपी देहात ने सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। सात मार्च को मुस्लिम त्यौहार और फिर नौ मार्च को होली के पर्व को लेकर सुरक्षा का प्लान लागू किया गया है। कोतवाली सर्किल के कोतवाली, देहलीगेट और लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में 42 स्थान संवेदनशील हैं। जिनमें मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। पुलिस को अंदेशा है कि शरारती तत्व होली से पहले माहौल बिगाड़ सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। शनिवार शाम एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने सभी सीओ और थाना पुलिस के साथ हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, लिसाड़ीगेट में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed