{"_id":"69b57aa8c509d77806057ec2","slug":"tikait-consoled-the-family-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111643-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टिकैत ने परिवार को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टिकैत ने परिवार को दी सांत्वना
Sat, 14 Mar 2026 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सरधना।क्षेत्र के गांव ईकड़ी में शनिवार को किसान नेता मनोज त्यागी के घर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे और दिवंगत उनके पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। मनोज त्यागी के बेटे की हाल ही में सड़क हादसे में मौत हुई थी।
राकेश टिकैत ने मनोज त्यागी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी भी पिता के लिए अपने बेटे को खोना अत्यंत दुखद और असहनीय पीड़ा होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मनोज त्यागी लंबे समय से किसान आंदोलनों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इस दौरान पश्चिम यूपी सगठन संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, वीरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह शामिल रहे।