फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths injured in collision between pickup and Scorpio.

Meerut News: पिकअप और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में तीन युवक घायल

Thu, 01 Oct 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Three youths injured in collision between pickup and Scorpio.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रसूलपुर जाहिद गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह पिकअप और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, रसूलपुर जाहिद के निकट स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार दीपक हुड्डा, शक्ति हुड्डा और वाशू घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed