फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths died due to fever in Bhuni and Alipur

Meerut News: बुखार से भूनी और अलीपुर में तीन युवकों की मौत

Mon, 09 Oct 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three youths died due to fever in Bhuni and Alipur
सरधना। सरूरपुर ब्लॉक के भूनी गांव में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित युवक की शनिवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा है। वहीं, अलीपुर में भी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। चार दिन पूर्व इन दोनों को बुखार हुआ था। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। गांव में जानलेवा बुखार के प्रकोप से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव भूनी निवासी संजू पुत्र राकेश पिछले दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहा था। पहले गांव में अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर सरधना और मेरठ में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही संजू को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात संजू की बुखार के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर, बुखार से युवक की मौत होने और गांव में जानलेवा बुखार की दस्तक के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार का काफी प्रकोप चल रहा है। गांव में दर्जनों लोग बुखार से ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, अलीपुर निवासी (37) शिवकुमार पुत्र रामपाल व छोटे पुत्र चरण सिंह को चार दिन पूर्व बुखार हुआ था। इन दोनों ने पहले नगर के एक चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया। हालत बिगड़ी तो परिजन दोनों को मेरठ ले गए। यहां उनका पिछले तीन दिनों से उपचार चल रहा था। देर रात अचानक दोनों की हालत बिगड़ी और 20 मिनट के अंतराल पर दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को दोनों के शव गांव पहुंचे। जिनका देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इसके अलावा गांव में बुखार के और भी मरीज हैं। जबकि कई मरीज अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में शिविर लगवाने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डा. संदीप कुमार गौतम ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। कहा कि सोमवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed