नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी के साथ तीन युवकों ने की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दरिंदों ने एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़कर भाग गए।
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार तड़के घेर से घर जा रही किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंग रेप किया। परिजनों ने गांव ही दो युवकों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार तड़के सहरी के लिए खाना बनाने को अपने घेर से घर जा रही थी। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास गांव के ही जावेद पुत्र हकीकत, परवेज पुत्र मोमिन और एक अज्ञात ने उसे पकड़कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद युवती का भाई वहां पहुंचा तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने सारी बात बताई। वहीं इंस्पेक्टर भावनुपर मुकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
आरोपी के बाहर होने का दावा
आरोपी परवेज के परिजनों ने दावा किया है कि परवेज चेन्नई और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर कुप्पम शहर जनपद चितू में है। वहीं पर वह किसी ठेकेदार के पास रहकर कपड़े की फेरी का काम करता है।
सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि मामला जमीन रंजिश से जुड़ा है। गैंग रेप का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/