महिला को घर में अकेला देख घुसे तीन युवक, रातभर की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के शिकायत न सुनने पर कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके दूर के रिश्ते के भाई का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनके पति उसकी पैरवी कर रहे थे। इसी बात से लड़की पक्ष नाराज था। वो दबाव बना रहा था कि वो केस की पैरोकारी न करे। इस वजह से उसके रिश्ते के भाई का ससुर, उसका चाचा और एक अन्य रिश्तेदार युवक उनके परिवार से रंजिश रखने लगे।
पढ़ें : जंगल में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
महिला का आरोप है कि विगत 28 अक्तूबर को उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वो घर में अकेली थी। रात 12:30 बजे यूसुफ, कल्लू और बबलू नाम के आरोपी उसे घर में घुस आए। उसके पति द्वारा उनके खिलाफ पैरोकारी करने की बात कहकर उसके साथ तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत पिलोखड़ी चौकी, थाना पुलिस और अफसरों ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने बताया कि कोर्ट के आदेश मिले हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
देवर पर रेप की कोशिश का आरोप
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर रेप का प्रयास और सास, ससुर सहित पांच लोगों पर जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 20 अक्तूबर को उसके देवर सलीम ने उसके कमरे में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। उसने ये बात अपने ससुर इमामुद्दीन, सास, पुत्र और पुत्रवधू को बतायी तो उसे बुरी तरह पीटा गया और केरोसिन छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। थाने और एसएसपी कार्यालय पर भी सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/