दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सिनेमा हॉल की बालकनी में दलित युवती से दिनदहाड़े गैंगरेप से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद पीड़ित युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
दो माह पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार मूल रूप से कंकरखेड़ा निवासी एक युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती सिलाई का काम करती है और वर्तमान में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व उसकी दोस्ती गांव नंगला चांद निवासी एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम अमर बताया था। धीरे-धीरे उनकी फोन पर बातें होने लगी थीं।
आज आखिरी बार मिलना है
युवती के अनुसार अमर ने मंगलवार सुबह उसे कॉल की थी। कहा था कि आज आखिरी बार मिलना है। इसके बाद नौकरी करने के लिए जा रहा हूं। तय हुआ था कि मवाना में फिल्म माहेरू का मध्याह्न शो (3:30 बजे से 6:30 बजे) साथ देखेंगे।
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
दो बजे ही अंजाम दी वारदात
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अपने साथी वसीम के साथ बाइक से सिनेमा हॉल पहुंचा था। जिसने शो के तीन टिकट बालकनी के लिए थे। युवती और दोनों युवक दोपहर करीब दो बजे सिनेमा हॉल में घुसे थे। बकौल पीड़िता उस समय बालकनी में कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उसे बंधक बना लिया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
अपहरण कर ले जा रहे थे
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवती को धमकाकर जबरन अपने साथ बाइक पर ले गए। इस दौरान युवती ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी पर तैनात सिपाही सचिन शर्मा ने बताया कि युवती की कॉल पर बाइक का पीछा कर मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नाम, धर्म, पहचान सब कुछ छिपाया
पीड़िता का कहना है कि युवक हर बार अपना नाम अमर बताता था। वह उसे हिंदू ही समझती थी। लेकिन वारदात के बाद खुलासा हुआ कि उसका असली नाम अमर नहीं बल्कि अमीरुद्दीन है।
पढ़ें : बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह
यह लव जिहाद
घटना की सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सौरभ ने आरोप लगाया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। षड्यंत्र के तहत हिंदू लड़कियों को दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सरकार इन पर अंकुश लगाए।
कड़ी कार्रवाई होगी
सीओ मवाना यूएन मिश्र और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी अमीरुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन और वसीम पुत्र याकूब निवासी गांव नंगला चांद, हस्तिनापुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों से शो के तीन टिकट, 62 सौ रुपये और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/