फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-year-old girl missing day Holi in Meerut

Meerut: होली के दिन तीन साल की बच्ची लापता, घर के बाहर खेलते समय हुई गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 09 Mar 2023 04:28 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 04:28 AM IST
सार

ललित ने बताया कि अपनी बेटी उर्वी के साथ रहता है। ललित का अपनी पत्नी नेहा से काफी समय से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी में विवाद के चलते नेहा मेरठ सदर में अपने मायके में रहती है। 

विज्ञापन
Three-year-old girl missing day Holi in Meerut
होली के दिन तीन साल की बच्ची लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रहमपुरी में घर के बाहर से 3 साल की बच्ची गायब हो गई। बताया जा रहा है बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक 2 महीने में बच्ची गायब होने का मेरठ में यह चौथा मामला है। जब घर के बाहर से बच्ची गायब हुई है। लगभग दो महीने पहले टीपीनगर के ज्वालानगर से किट्टू नाम की 5 साल की बच्ची गायब हुई है। जिसका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। होली के दिनबुधवार शाम को शारदा रोड चौकी क्षेत्र के पास गांधी स्मारक रोड है। यहां प्रोविजन स्टोर संचालक ललित रहता है। ललित की 3 साल की बेटी उर्वी बुधवार शाम 6.45 पर घर के बाहर से गायब हो गई। ललित ने एक घंटे तक खुद बच्ची को खोजा। बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पति-पत्नी में चल रहा विवाद
ललित ने बताया कि अपनी बेटी उर्वी के साथ रहता है। ललित का अपनी पत्नी नेहा से काफी समय से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी में विवाद के चलते नेहा मेरठ सदर में अपने मायके में रहती है। ललित, नेहा के एक बेटी उर्वी है। उर्वी यहां पिता के साथ रहती है। ललित ने बताया कि उर्वी होली खेल रही थी। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। पत्नी के मायके में भी पुलिस बच्ची की पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed