फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three peoples died including mother and daughter in road accident at Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में फिर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मां-बेटी समेत तीन की मौके पर मौत

Wed, 07 Oct 2020 06:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Oct 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Three peoples died including mother and daughter in road accident at Muzaffarnagar
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि बुढ़ाना में खतौली मार्ग पर भैंसाना शुगर मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी व युवक को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नगमा (20 वर्ष) पत्नी मुर्तजा, नगमा की मां शहनाज (60 वर्ष) निवासी पावटी कलां झिंझाना और नगमा का देवर खालिद (25 वर्ष) निवासी कल्याणपुर शामिल हैं।

इससे पहले मुजफ्फरनगर में मंगलवार को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया था।


पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा गंग नहर के पुल पर मंगलवार को हादसा हुआ था। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन परिजनों की मौत हो गई थी। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। 

शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस निवासी नसीम कुरैशी (36 वर्ष) अपनी 15 साल की बेटी जुबेनिया व 13 वर्षीय भांजे अयाज को लेकर जा रहा था, इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अयाज पुत्र मनशाद खालापार का रहने वाला था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed