फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people posing as teachers took loan of Rs 1.99 crore from HDFC Bank

Meerut News: शिक्षक बनकर तीन लोगों ने एचडीएफसी बैंक से लिया 1.99 करोड़ का लोन

Tue, 23 Jul 2024 06:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Three people posing as teachers took loan of Rs 1.99 crore from HDFC Bank
मेरठ। छह लोगों ने खुद को सरकारी शिक्षक बताते हुए फर्जी दस्तावेज लगाकर एचडीएफसी बैंक में लोन के लिए आवेदन कर दिया। तीन लोगों को 1.99 करोड़ का लोन दे भी दिया गया। बाद में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर तीन लोगों की 2.31 करोड़ रुपये के लोन की फाइल रोक दी गई। बैंक के विवेचना प्रबंधक की ओर से मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तेजगढ़ी चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के विवेचना प्रबंधक हिमांशु सेंगर ने रिपोर्ट में बताया कि उनके बैंक से छह लोगों ने प्लॉट और संपत्ति खरीदने के लिए लोन का आवेदन किया था। रामकुमार निवासी 100 फीट रोड आरबी डिग्री कॉलेज आगरा ने 64 लाख, राजेश कुमार ने 75 लाख और आगरा के सिकंदरा की विकास कॉलोनी निवासी लोकेंद्र सिंह चौहान ने 60 लाख रुपये के लिए आवेदन किया था। तीनों के लोन की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा के राधा विहार दयालबाग निवासी धीरेंद्र सिंह ने 81 लाख, आगरा के कालिंदी विहार निवासी सनी कुमार ने 65 लाख और अतुल यादव ने 85 लाख रुपये का आवेदन किया था। इस दौरान बैंक को पता चला कि कोई गिरोह कई बैंकों से फर्जी लोन करा रहा है। तब तक रामकुमार, राजेश कुमार और लोकेंद्र के लोन हो चुका था। धीरेंद्र, सनी कुमार और अतुल यादव के दस्तावेज फर्जी पाए गए तो उनकी फाइल उन्होंने रोक दी गई। बैंक ने जांच की तो यह संपत्तियां दिए हुए पते पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बैंक में आकर लोन के लिए संपर्क किया था। अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक स्टेटमेंट और वेतन प्रमाण पत्र दिए थे, ये सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इन लोगों के प्रार्थना पत्र पर बैंक के कर्मचारी आर्यन पंवार और राम ने आगे की प्रक्रिया पूरी की थी। इन लोगों ने खुद को सरकारी शिक्षक बताकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। ये भी फर्जी पाए गए। मेडिकल थाना पुलिस धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed