फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people including two women were injured in a fight and stone pelting between two parties

Meerut News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव में दो महिलाओं समेत तीन घायल

Sun, 26 Jan 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three people including two women were injured in a fight and stone pelting between two parties
दौराला। पनवाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से पथराव हुआ। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह दौराला चीनी मिल में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी से लौट रहा था। रास्ते में गांव निवासी सचिन ने उसे रोक लिया और गाली गलौज की। उसने विरोध किया और इसके बाद घर चला गया। आरोप है कि सचिन अपने परिजन और साथी वीरेंद्र, मुन्ना, गुलशन, सचिन, जॉनी, आकाश और आठ-दस अज्ञात के साथ संदीप के घर पहुंचा। उन्होंने परिजनों से मारपीट की। मारपीट में संदीप की बहन कोमल का पैर टूट गया। संदीप के अनुसार उसकी बहन की दो फरवरी को शादी होनी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के सचिन ने बताया कि वह लावड़ रोड पर टेंट की दुकान करता है। रात में वह गांव निवासी मोहित से बात कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान संदीप, मोहित, राहुल जॉनी, प्रमोद, नोनू आदि वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिला लखवीरी घायल हो गई। सचिन पक्ष की ओर से परिजन कल्लू ने तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed