{"_id":"693305bae13307fa040f91ed","slug":"three-people-including-a-woman-were-seriously-injured-in-a-collision-between-two-bikes-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110623-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ईकड़ी चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के झिटकरी गांव निवासी ब्रह्म सिंह अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक पर मीरापुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह ईदगाह रोड से होकर ईकड़ी चौराहे पर हाईवे पार कर रहा था तभी शामली की ओर से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ब्रह्म सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार साहिल पुत्र महमूद निवासी गांव डाहर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।