{"_id":"673bb4e98441729c43057c74","slug":"three-patients-of-leptospirosis-two-each-of-dengue-and-chikungunya-were-found-meerut-news-c-14-1-mrt1001-710223-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लेप्टोस्पाइरोसिस के तीन, डेंगू-चिकनगुनिया के दो-दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लेप्टोस्पाइरोसिस के तीन, डेंगू-चिकनगुनिया के दो-दो मरीज मिले
विज्ञापन
मेरठ। जिले में बीमारियों का प्रकोप जारी है। सोमवार को डेंगू के दो, चिकनगुनिया के दो और लेप्टोस्पाइरोसिस के तीन मरीज मिले।
डेंगू के मरीज हस्तिनापुर और कंकरखेड़ा क्षेत्र के हैं, जबकि चिकनगुनिया के गोविंदपुरी के। लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज भावनपुर, माछरा और सरधना क्षेत्र के हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इस साल अब तक डेंगू के 154, चिकनगुनिया के 19 और लेप्टोस्पाइरोसिस के 13 मरीज मिल चुके हैं। इनके अलावा इस साल मलेरिया के 31 और स्क्रबटाइफस के तीन मरीज मिले हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियां हैं। इनसे बचने के लिए अपने घर और कार्यालय के आसपास पानी न भरा रहने दें, जबकि लेप्टोस्पाइरोसिस मवेशियों के मूत्र से फैलने वाली बीमारी है।