फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three more corona positive found in Meerut including pragnent Women

गर्भवती महिला समेत मेरठ में तीन और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 89, रमजान के पहले दिन बाजारों में उमड़ी भीड़

Sat, 25 Apr 2020 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
three more corona positive found in Meerut including pragnent Women
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में मरीज़ों की संख्या 89 हो गई है। इनमें से चार की। मौत हो गई है और 30 की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। बाकी का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव में गर्भवती महिला इमलियान की, दो जमाती के संपर्क वाले सरधना और लखीपुरा के हैं। गर्भवती महिला के परिवार के 16 और  12 जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को क्वारन्टीन किया है। मेरठ में 214 सैम्पलों की जांच हुई। इनके अलावा दो मुजफ्फरनगर के पॉसिटीव हैं। मेडिकल की लैब में कुल 450 सैम्पलों की हुई जांच हुई। 
विज्ञापन


भाजपा नेता के संपर्क वाले 35 लोगों को क्वारंटीन के निर्देश
भाजपा नेता के संपर्क वाले 35 लोगों को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सूचना पुलिस  अधिकारियों को भी दे दी है। 

सर्वे का तीसरा राउंड शुरू 
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के तीसरा दिन शुरू हो गया है। 357 टीमों ने 39 हज़ार से ज़्यादा घरों की पड़ताल की। पांच लोगों में  खांसी-ज़ुकाम-बुखार मिला। इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि शहर में अभी लाॅकडाउन तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। मेरठ रेड जोन में शामिल है। ऐसे में रेड जोन वाले इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति नही रहेगीं।

बता दें कि आज गृह मंत्रालय से जरूरी सामान की दुकानें खोले जाने के आदेश दिए गए थे जिसके बाद शहर के कई इलाकों में लोगों ने भ्रमित होकर दुकानें खोल दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया और लोगों को समझाया कि लाॅकडाउन तक मेरठ में दुकानें नहीं खुलेंगी।

बागपत में रमजान माह के पहले दिन बाजार में लोगों की संख्या बढ़ी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा और पंजाब से आए मजदूरों को निवाड़ा बॉर्डर पर रोककर मेडिकल कराया गया।  इसके बाद उन्हें उनके जनपदों में रवाना किया जाएगा। नगरपालिका की ओर से कैंप लगाया गया है। अन्य राज्यों से वापस लौट रहे मजदूरों के मेडिकल की व्यवस्था की गई है। 

मुजफ्फरनगर में शनिवार को रोजाना की भांति प्रशासन ने सुबह 6 से 9 बजे तक रियायत वाली दुकान खोलने की अनुमति दी। रमजान माह शुरू होने पर प्रशासन ने अन्य कोई छूट नहीं दी। लोगों ने सुबह खरीदारी की।

एसएसपी अखिलेश यादव शहर के भ्रमण पर रहे । 9 बजे से पहले ही पुलिस ने दुकानें बंद कर लोगों को घरों में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालकों के चालान किए खतौली में भी बाजार खुले, जबकि हॉटस्पॉट पुरकाजी में कोई छूट नहीं दी गई।

शामली में लॉकडाउन में  रोज की तरह सुबह 3 घंटे की छूट में राशन व जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने गश्त कर निगरानी रखी। सड़कों पर बे वजह घूमने वाले वाहनों के चालान किये।

शामली में सुबह  6:30 से 9:30 तक  बाजार खुले तो रमजान के लिए लोगों ने फैनी और अपना जरूरी सामान खरीदा सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई।

हालांकि प्रशासन ने देख लिया के सामान की कुछ दुकानों को रोजेदारों के लिए सामान खरीदने के लिए छूट दी है। कुछ ठेले वालों को भी शाम तक के लिए मुस्लिम बस्तियों में जाकर सामान बेचने के प्रमाण पत्र जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed