फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three months ago a youth was caught with a robbed bullet, smashed and handed over to the police

तीन माह पहले लूटी गई बुलेट के साथ युवक को पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 05 Dec 2020 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three months ago a youth was caught with a robbed bullet, smashed and handed over to the police
तीन माह पहले लूटी गई बुलेट के साथ युवक को पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर में शुक्रवार दोपहर चोरी की एक बुलेट पर तीन युवकों को देखा गया। लोगों ने बुलेट को रोका तो दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकडे़ गए युवक ने खुद को गांव बामडौली बागपत निवासी बताया है।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग निवासी गगन पुत्र दीपक से तीन माह पूर्व द्रोण पब्लिक स्कूल के निकट बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर बुलेट बाइक लूट ली थी। इस मामले में गगन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार दोपहर पांचली बुजुर्ग के कुछ लोग सरधना आए हुए थे। वहां उन्होंने बुलेट बाइक खड़ी देखकर गगन को सूचना दे दी। गगन के परिजन भी सरधना पहुंच गए। उन्होंने बुलेट को पहचान लिया। बुलेट पर सवार युवकों को टोका तो उनमें से दो फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकडे़ गए युवक ने खुद को बागपत के गांव बामडौली का निवासी बताया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। युवक का कहना है कि वह एक शादी समारोह में दोस्तों संग आया था। उसे मालूम नहीं कि बुलेट लूट या चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed