फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed including woman and three injured in truck accident at Muzaffarnagar

यूपी: अलग- अलग हादसों में चाची-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 25 Apr 2019 10:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three killed including woman and three injured in truck accident at Muzaffarnagar
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव भसाना के निकट गुरुवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए दो अलग-अलग हादसों में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी आसिफ (19) पुत्र सागर बृहस्पतिवार शाम अपनी चाची अफसाना (38) के साथ बाइक से दिल्ली के गांव पसौंडा स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक से बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित गांव भसाना के निकट पहुंचे, बाइक चला रहे आसिफ ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को तेज रफ्तार ट्रक ने मौके पर ही कुचल दिया। हादसे में दोनो की की मौके पर ही मौत हो गई। आसिफ हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन इसके बावजूद वह हादसे में जिंदा नहीं बच पाया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बुढाना विजय प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चाची-भतीजे को ले जाकर सीएचसी में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान आसिफ ओर उसकी चाची अफसाना के रूप में हुई, जिसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। देर शाम तक परिजन हादसे की तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी हाईवे पर हादसे में वृद्ध की मौत, तीन घायल 
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए दो अलग-अलग हादसों में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव टिकोला निवासी विजयपाल (60) पुत्र नकली सिंह बृहस्पतिवार शाम के समय बाइक से पुरकाजी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे बाईपास पर क्षेत्र के गांव भूराखेड़ी के निकट पहुंचा, पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से ले जाकर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान विजयपाल की मौत हो गई। सूचना पर देर शाम पहुंचे विजयपाल के भतीजे मोनू ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो हादसे के बाद बोलेरो लेकर फरार हो गया।  

उधर, शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव शेरनगर के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में मौजूद देहरादून निवासी सलमा पत्नी शकील, हाजरा पत्नी लतीफ के साथ ही लतीफ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed