फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three friends drown in Yamuna river at Shamli and one died

यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त, दो को बचाया और एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 22 May 2019 09:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three friends drown in Yamuna river at Shamli and one died
मौके पर पहुंची पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से निजात पाने को पठेड़ गांव में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त यमुना के गहरे पानी में डूब गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दो को तो बचा लिया, जबकि एक डूब गया। घंटों बाद उसे निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना यूपी के शामली जनपद की है।

विज्ञापन


गांव भूरा निवासी सालीम का 18 वर्षीय पुत्र आमिर अपने दोस्त शोएब और एक अन्य के साथ यमुना में नहाने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार तीनों दोस्त गांव पठेड़ के पास यमुना में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते वक्त तीनों यमुना में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। दो युवकों को सकुशल बचा लिया, लेकिन आमिर का घंटों बाद भी पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंची। गोताखोरों की मदद से आमिर की तलाश कराई गई। करीब एक घंटे बाद आमिर को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय आमिर की सांसें चल रही थी। पुलिस आमिर को गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक नाहिद हसन, गांव भूरा के प्रधान अहसान और दर्जनों ग्रामीण सरकारी अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। 

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन बिना कार्रवाई के शव को ले गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed