फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three died including two women in bijnor in different accidents

बिजनौर: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, करंट की चपेट में आकर गई युवक की जान

Sun, 23 Jun 2019 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jun 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
three died including two women in bijnor in different accidents
विलाप करते परिजन व महिला का फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर किशनपुर आंवला निवासी बाबू सिंह की पत्नी माया देवी गांव के निकट सड़क पर कूड़ा डालने गई थी। माया देवी जैसे ही कूड़ा डाल कर वापस लौट रही थी तभी नजीबाबाद दिशा से आ रही तेज रफतार आई-10 कार ने 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक तेजी से कार को भगा ले गया जिसे कुछ युवकों ने पीछा कर पकड़ लिया। कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के पति बाबू सिंह ने लापरवाही से कार चलाने की कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत 
जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भज्जावाला बस स्टैंड पर सड़क किनारे खडी 50 वर्षीय महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। भज्जावाला के चौकीदार करीमुददीन ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय पत्नी हनीफा गांव रसूलपुर में अपनी बीमार धेवती सानिया को देखने के लिए जा रही थी। वह बस स्टैंड पर सडक के किनारे जाकर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थी।

इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया।

three died including two women in bijnor in different accidents
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम 
शेरकोट में खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर मोहल्ला तराई निवासी अतीक 18 वर्षीय पुत्र रईस घर के निकट एक ट्राली से दूसरी ट्रॉली पर लकड़ी के सामान रख रहा था। इस दौरान अचानक अतीक का हाथ खंभे से टकरा गया। जिससे खंभे में आ रहे करंट ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed