फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three dead body seen, family three members die

तीन लाश पहुंचते ही घर में मचा कोहराम, एक साथ उठे तीन जनाजे

Mon, 12 Feb 2018 11:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Feb 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Three dead body seen, family three members die
गमगीन माहौल में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में ब्रजघाट में ट्रक से कुचलकर दंपति और उनकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई थी। तीनों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रात में ही गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया। दिन भर मृतकों के परिवार को सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। रविवार को परिवार के पांच सदस्य ही निकाह की रस्म पूरी करने देहरादून जा सके।

विज्ञापन


मुबारकपुर निवासी अकरम (28) पत्नी नसरीन (25) और पुत्री जोया (5) वर्ष के साथ रहकर गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह शनिवार सुबह पत्नी सहित पुत्री को लेकर बाइक से भतीजे जावेद पुत्र नवाब की शादी में शरीक होने के लिए गांव में आ रहा था। ब्रजघाट में उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही अकरम, पुत्री जोया की मौत हो गई। जबकि नसरीन ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : दर्दनाक हादसा : ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दी। भाई की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात में परिजन तीनों के शव गांव में ले आए। गांववासियों के कहने पर तीनों को रात में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 

उधर, रविवार को जावेद के निकाह में शरीक होने के लिए परिवार के पांच सदस्य ही जा सके। घटना से जावेद की ससुराल में भी शोक की लहर दौड़ गई। गिने चुने परिवार के सदस्यों के बीच ही लड़की पक्ष ने बेटी को विदा कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed