{"_id":"5a8018f24f1c1b9b248b45ca","slug":"painful-incident-death-of-family-three-members-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा : ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा : ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार, मचा कोहराम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
परिवार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ब्रजघाट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत दोषी चालक को गिरफ्तार कर लिया। दंपति परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से बिजनौर आ रहा था।
विज्ञापन
हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ब्रजघाट में पुलिस की चेक पोस्ट के सामने हुआ। इसमें बाइक चला रहे युवक अकरम (28) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी गांव मुबारकपुर गांवड़ी थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर और उनकी पांच वर्षीय बेटी जोया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी नसरीन (25) गंभीर रूप में घायल हो गई।
विज्ञापन
डायल 100 के सिपाहियों ने उसे गढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जेब से मिले मोबाइल के नंबरों पर कॉल कर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। ट्रक चालक के खिलाफ मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक दिल्ली से चावल लादकर नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें : 'नन्हीं परी' को टाटा मैजिक ने कुचला, शादी समारोह में आए थे परिजन
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन हाईवे किनारे मूढ़े बेचने वालों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक को ब्रजघाट गंगा पुल के पास घेरकर पकड़ लिया। ट्रक चालक विकास निवासी सोनीपत है। इस दुर्घटना के बाद हाईवे की एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। इस वजह से करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।
मृतक के भाई सुल्तान ने बताया कि शनिवार को उनके पास करीब 9ः30 बजे एसओ ब्रजघाट का फोन आया कि उनके परिवार के अकरम, नसरीन, जोया की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
ब्रजघाट में दंपति और उनकी पांच वर्षीय पुत्री की मौत की सूचना मिलने ही गांव मुबारकपुर में कोहराम मच गया। रविवार को अकरम के भाई नवाब के पुत्र जावेद की बारात देहरादून जानी थी। शनिवार को मंढा होना था। दंपति दिल्ली से भतीजे की बारात में शामिल होने आ रहे थे। हादसे के बाद शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने देहरादून में दुल्हन के घर घटना की जानकारी दे दी, शादी को टाल दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/