फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three days program in memories of 1857 kranti

राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की पांच वीथिकाओं को किया जाएगा हाईटेक

Tue, 13 Apr 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
three days program in memories of 1857 kranti
क्रांतिकारियों की याद में तीन दिन होंगे भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन

मेरठ। आठ से 10 मई तक शहीद स्मारक पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ये कार्यक्रम 1857 की क्रांति पर आधारित होंगे। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव दिनेश चंद्र ने शहीद स्मारक पहुंचकर यहां स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के वीथिकाओं (गैलरियोें) के चयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि युवाओं और आमजन को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगी। इसमें नाटक मंचन, गायन, नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया जाएगा।
संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित घटनाओं, आंदोलन और इतिहास को दर्शाती पांच वीथिकाओं को अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही इसे वर्चुअल/डिजिटल स्वरूप में भी तैयार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को यह जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
सात सदस्यीय अभिलेख समिति का गठन
जिलाधिकारी के.बालाजी ने बताया कि शासन स्तर से सात सदस्यीय अभिलेख समिति बनाई गई है। इसमें निदेशक राजकीय अभिलेख लखनऊ रूबीना बेग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति के अन्य सदस्यों में अध्यक्ष प्रो. केडी शर्मा, प्रो. केके शर्मा, डॉ. अमित पाठक, अमित रॉय जैन, कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस, राजकीय संग्रहालयाध्यक्ष पतरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed