फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-day deadline: Police still empty-handed after 15 days.

Meerut News: तीन दिन का दावा, 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 29 Sep 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Three-day deadline: Police still empty-handed after 15 days.
- गणेशपुर की बुजुर्ग महिला बिमला देवी की हत्या बनी पहेली
विज्ञापन

- शव रखकर जाम लगाने के बाद अभी तक नहीं मिला न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गणेशपुर गांव में बुजुर्ग बिमला देवी की लूट के बाद हत्या का मामला पुलिस के लिए अब तक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। वारदात को करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। परिजनों के आक्रोश के बाद पुलिस ने तीन दिन में खुलासा करने का भरोसा दिया था, लेकिन नतीजा अभी शून्य है।
बिमला देवी की हत्या के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। तीन दिन में खुलासे का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों को उम्मीद थी कि हत्यारे जल्द सलाखों के पीछे होंगे, लेकिन दो हफ्ते बीतने पर भी पुलिस की जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

लूट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या जैसी गंभीर वारदात में पुलिस की यह देरी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस इस मामले में दो टीमों के साथ काम करने का दावा कर रही है। लेकिन जांच लंबी खिंचने से परिजनों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उन्हें हत्यारों की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन दिन में खुलासे की उम्मीद
इस मामले में पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। अगले दो-तीन दिनों में घटना के खुलासे की उम्मीद है। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed