फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three crores of loans were distributed in twenty days

बीस दिन में तीन करोड़ का लोन बांटा

Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three crores of loans were distributed in twenty days
बीस दिन में तीन करोड़ का लोन बांटा
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित रंगोली मंडप पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र सात की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान क्रेडिट कार्ड सेचुरेशन अभियान के तहत समारोह हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिल ढींगरा ने किया।
इस दौरान डीएम और एसबीआई दिल्ली स्थानीय प्रधान कार्यालय के उप महाप्रबंधक अनिल कुमार टांक ने लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड बांटे। बैंक की ओर से किसानों को सम्मान स्वरूप कैप वितरित की गई। सहायक महाप्रबंधक अनिल देवानी ने बताया कि 9 से 29 फरवरी के बीच मेरठ के क्षेत्र सात में करीब 1700 किसानों के केसीसी प्रार्थना पत्र स्वीकार कर उनको स्वीकृति दी गई है। 20 दिनों में केसीसी पर करीब तीन करोड़ का लोन बांटा गया। यहां जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों ने किसान सम्मान योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। अनिल देवानी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 2000 से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 200 से ज्यादा किसानों को जोड़ा गया है। अनिल देवानी ने अभियान के तहत किसान क्रेडिट कार्ड पाने वाले लाभार्थियों को केसीसी प्रक्रिया शुल्क से मुक्त रखने की घोषणा की।
विज्ञापन

समारोह में किसान क्रेेडिट कार्ड बांटे
मेरठ। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की सभी शाखाओं में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। चित्रकूट से प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण बैंक शाखाओं में दिखाया गया। बैंक की सभी शाखाओं में किसान क्रेडिट कार्ड बांटे गए। बैंक के यूनिवर्सिटी रोड स्थित मंडल कार्यालय पर पवन कुमार, बाबूराम, जान मोहम्मद, विजेंद्र सिंह, आशीष मलिक, अशोक त्यागी, सुधीर रस्तोगी को मंडल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार झा और सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार ने केसीसी बांटे। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र राठी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed