फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three crore resolution passed

तीन करोड़ के प्रस्ताव पारित

Fri, 28 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three crore resolution passed
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए तीन करोड़ की धनराशि के 50 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक का शुभारंभ भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के भाई नरेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बीडीओ राहुल वर्मा ने गत वर्ष बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बेसहारा गोवंश के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत निधि से व्यवस्था करने के लिए ग्राम सचिवों को निर्देश दिए। एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक ने सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने गांवों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तीन करोड़ की धनराशि के विभिन्न विकास कार्यों के लिये 50 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में मास्टर प्रहलाद सिंह, वेदपाल धामा, कुलदीप तोमर, संजीव शबगा, प्रधान संजू चौधरी, विकास चौधरी, विनोद प्रधान, रामपाल ठेकेदार, संजय कुमार, अनीश कुरैशी, अशफाक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed