{"_id":"5e99deb58ebc3e773f30be37","slug":"three-corona-positive-found-in-test-report-of-three-hundred-suspects-in-meerut-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: मेरठ मेडिकल में 300 सैंपलों की जांच में तीन नए मामले, जमाती के संपर्क में आने वाला व्यक्ति निकला कोरोना पाॅजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: मेरठ मेडिकल में 300 सैंपलों की जांच में तीन नए मामले, जमाती के संपर्क में आने वाला व्यक्ति निकला कोरोना पाॅजिटिव
Fri, 17 Apr 2020 10:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
मेरठ मेडिकल में शुक्रवार को कोरोना के संदिग्ध 300 मरीजों के सैंपलों की जांच हुई। आज हुई जांच में कुल तीन मरीज पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक मेरठ का जबकि दूसरा शामली और तीसरा बुलंदशहर का रहने वाला है। इन तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ के मेडिकल काॅलेज में आज कुल तीन सौ सैंपलों की जांच में 130 सैंपल मेरठ शहर के थे। बताया गया कि कुल सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
मेरठ के हाॅटस्पाॅट हुमायुंनगर के समीम लखीपुरा इलाके के रहने वाले 67 साल एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह रुड़की से आए जमातियों के संपर्क वाला है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को एक और कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 15 मरीज़ों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। वहीं दो की मौत हुई है। फिलहाल 52 कोरोना संक्रमितों का मेरठ मेडिकल में इलाज चल रहा है। अब तक मिले मरीज़ों में 33 जमाती हैं और 10 इनके संपर्क वाले हैं।
मेरठ का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज कानपुर में भर्ती है। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसका परिवार मेरठ का रहने वाला है। इसे मिला दिया जाए तो मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 70 हो जाएगी।
फिलहाल नए मरीज को मिलाकर मेरठ में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। मेरठ में अब तक कुल 1256 सैम्पलों की जांच हुई है, जिनमें 69 पॉजिटिव, 1087 नेगेटिव, 15 ठीक हुए, दो की मौत हुई है।
हॉटस्पॉट इलाकों के 47 की हुई रेंडम जांच, सभी नेगेटिव
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट एरिया शास्त्री नगर सेक्टर 13 से 47 रेंडम सैंपल लेकर जांच कराई, सभी की रिपोर्ट नेगिटिव है। इससे स्वस्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ ने बताया कि आगे भी इसी तरह से अभियान चलता रहेगा।