{"_id":"621150f8425af9682b715d26","slug":"three-coaches-increase-in-sangam-express-meerut-news-mrt577608441","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम एक्सप्रेस में बढ़ेंगे तीन कोच, 20 कोच की चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम एक्सप्रेस में बढ़ेंगे तीन कोच, 20 कोच की चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम एक्सप्रेस में बढ़ेंगे तीन कोच
मेरठ। मेरठ से चलकर वाया कानपुर, प्रयागराज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यालय ने सिटी स्टेशन अधीक्षक से कोच बढ़ाने के लिए जानकारी मांगी है। संगम में जल्द ही तीन कोच अतिरिक्त लगने जा रहे हैं। इनके लगने के बाद संगम 20 कोच की हो जाएगी।
कोरोना काल में संगम में छह कोच बढ़ाए गए थे। पहले संगम में मात्र 11 कोच थे। अब मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम को अलग रैक मिल गया है। पहले देहरादून से अलीगढ़ अलग रैक को इसमें जोड़कर चलाया जाता था। मेरठ से वाया लखनऊ, प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भी कुछ दिनों पहले 24 कोच हो गए हैं। अभी तक नौचंदी एक्सप्रेस में सिर्फ 20 कोच लगे रहते थे।
इन ट्रेनों से त्योहार और कार्यालयों के कामकाज से जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को काफी लाभ मिलता है। हाल ही में दो महीने से मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द चल रही है, जिससे यात्रियों का दबाव संगम और नौचंदी पर रहता है।